नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व

मां ब्रह्मचारिणी भक्तों की पूरी करती हैं ये मनोकामनाएं… – www.khabarwala.news

schedule
2022-09-27 | 04:14h
update
2022-09-27 | 04:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व – मां ब्रह्मचारिणी भक्तों की पूरी करती हैं ये मनोकामनाएं…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज 27 सितंबर 2022, मंगलवार को है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। ब्रह्म का अर्थ तप और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। तप का आचरण करने वाली देवी के रूप में भगवती दुर्गा के द्वितीय स्वरूप का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। देवी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तप किया था। देवी दुर्गा के तपस्विनी स्वरूप के दर्शन-पूजन से भक्तों और साधकों को अनंत शुभफल प्राप्त होते हैं। देवी ब्रह्मचारिणी का दर्शन इस वर्ष 27 सितंबर को होगा। काशी खंड में देवी का स्थान दुर्गा घाट बताया गया है। जानें नवरात्रि के दूसरे दिन से जुड़ी खास बातें-कौन-सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी-

Advertisement

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जातक को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है

 

आज का शुभ रं

मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अति प्रिय है

 

किस रंग के पहने कपड़े

भक्त पूजा के समय गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।-।ग-।

आज के दिन का महत्व

भगवती ब्रह्मचारिणी के पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। यम, नियम के बंधन से मुक्ति मिलती है। ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए भगवती ने तपस्या की इसलिए उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

मां ब्रह्मचारिणी व्रत कथा

 

मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, ताकि वे भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें। कठोर तप के कारण उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा। भगवान शिव की आराधना के दौरान उन्होंने 1000 वर्ष तक केवल फल-फूल खाए तथा 100 वर्ष तक शाक खाकर जीवित रहीं। कठोर तप से उनका शरीर क्षीण हो गया। उनक तप देखकर सभी देवता, ऋषि-मुनि अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि आपके जैसा तक कोई नहीं कर सकता है। आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगा। भगवान शिव आपको पति स्वरूप में प्राप्त होंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 22:45:12
Privacy-Data & cookie usage: