राज्य सेवा के 171 पदों के लिए साक्षात्कार 30 तक…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-27 | 09:09h
update
2022-09-27 | 09:09h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्य सेवा के 171 पदों के लिए साक्षात्कार 30 तक…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर एमए किया और अब सिविल सेवा। इंजीनियरिंग में अच्छा स्कोप होने के बाद भी सिविल सेवा क्यों चुना? आपको हाथी दौड़ाए तो कैसे बचेंगे? आपने अपनी हॉबी में शायरी लिखना लिखा है, जो शायरी लिखी है वह सुनाइए। अभी रायपुर कलेक्टर कौन हैं? वेब सीरिज अच्छा है या सिनेमा? इस तरह के कई सवाल राज्य सेवा परीक्षा (2021) के लिए हो रहे इंटरव्यू में उम्मीदवारों से पूछे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से 171 पदों के लिए 509 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं।

Advertisement

20 सितंबर से शुरू हुआ साक्षात्कार 30 सितंबर तक चलेगा। दावा किया जा रहा है कि इंटरव्यू के आखिरी दिन रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे। सिविल सेवा पदों के लिए पीएससी ने लिखित परीक्षा (मेंस) के रिजल्ट इसी महीने जारी किए थे। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही 509 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ। इसमें उम्मीदवारों से विषय से संबंधित सवालों के अलावा कई रोचक सवाल भी पूछे जा रहे हैं। दैनिक भास्कर ने इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवारों से बात की। उन्होंने ही बताया कि किस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। ज्यादातर से सामान्य ज्ञान, विषय से संबंधित और अभिरूचि से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

मेंस और इंटरव्यू के 1550 नंबरों के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट

राज्य सेवा परीक्षा-2021 के तहत डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी कौन बनेगा यह इसी महीने के आखिर में तय हो जाएगा। विशेषज्ञों ने बताया कि मुख्य परीक्षा में 1400 नंबरों के 7 पेपर थे। अभी हो रहा साक्षात्कार 150 नंबरों का है। इसे आठवां पेपर माना जा सकता है। इस तरह मेंस व इंटरव्यू के 1550 नंबरों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। इससे ही पता चलेगा कि कौन टॉप-10 में शामिल है। टॉप में आने वाले उम्मीदवारों को ही डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी की पोस्टिंग मिलेगी।

इंटरव्यू में पूछ रहे इस तरह के सवाल

किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर अधिकारी के रूप में क्या करेंगे?

कर्फ्यू क्या होता है? कोरोना में जो लॉकडाउन लगा वो क्या है?

इंटरव्यू में पूछ रहे इस तरह के सवाल

किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर अधिकारी के रूप में क्या करेंगे?

कर्फ्यू क्या होता है? कोरोना में जो लॉकडाउन लगा वो क्या है?

अभी रायपुर के कलेक्टर कौन है? चार शायर के नाम बताइए?

सत्यमेव जयते का अर्थ क्या है और इसे कहां से लिया गया है?

रूस युक्रेन युद्ध को कितना समय हुआ? अभी स्थिति क्या है?

भारत में आजादी के बाद क्या क्रांति हुई, उसके बारे में बताएं?

बालवाड़ी क्या है? छत्तीसगढ़ में लागू बेस्ट स्कीम कौन सी है?

स्मार्ट सिटी क्या है बताएं? नया रायपुर के बारे में क्या जानते हैं?

स्मार्ट सिटी क्या है बताएं? नया रायपुर के बारे में क्या जानते हैं?

नोटबंदी को कैसा मानते हैं? तीन वाक्य में अपने बारे में बताएं?

छग के किस जिले से आएं हैं? उसकी खासियत क्या-क्या है?

रेवड़ी कल्चर की बात हो रही है? क्या जानते हैं इस बारे में?

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 22:50:54
Privacy-Data & cookie usage: