पिछडे़ वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी मॉप-अप-राउण्ड के तहत् 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे डाटा पंजीयन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-26 | 12:07h
update
2022-09-26 | 12:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पिछडे़ वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी मॉप-अप-राउण्ड के तहत् 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे डाटा पंजीयन…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 26 सितम्बर 2022 :छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए पोर्टल 16 सितम्बर से खोला गया है। आर्थिक रूप से कमजोर अन्य पिछड़ा वर्ग के जिन व्यक्तियों का पोर्टल में एन्ट्री नहीं हुआ है वे संबंधित क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के सुपरवाईजरों के माध्यम से 17 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं।

Advertisement

इसी प्रकार राज्य शासन के अंतर्गत कार्यरत अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी द्वारा पंजीयन नहीं कराया गया है, वे समस्त अधिकारी-कर्मचारी भी मॉप-अप-राउण्ड के तहत् 16 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते हैं। पोर्टल से नवीन पंजीयन हेतु वेब पोर्टल cgqdc.in.login एवं मोबाइल एप्प cgqdc पर भी उपलब्ध है, जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 19:34:58
Privacy-Data & cookie usage: