www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
बेमेतरा 24 सितम्बर 2022 :स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता रथ को संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांधी जयंती तक गांव-गांव जाकर स्वच्छता संदेश पहुंचायेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, एल्डरमेन रुप प्रकाश यादव, अमित जैन, जनपद पंचायत सीईओ नवागढ़, ब्लॉक समन्वयक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।