ओ.बी.सी. वर्ग के सर्वे के लिए 17 अक्टूबर तक खुला पोर्टल…

raipur@khabarwala.news

बेमेतरा 24 सितम्बर 2022 :राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे कार्य से छुटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को सर्वे सूची में नाम दर्ज कराने हेतु पोर्टल एक बार पुनः 17 अक्टूबर 2022 तक खोला गया है। इसी संबंध में आयोग के अध्यक्ष श्री छबीलाल पटेल एवं आयोग के सचिव श्री बी.सी. साहू द्वारा कल जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी नोडल, ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के चर्चा की गई। अध्यक्ष द्वारा पूर्व सर्वें सूची का समीक्षा कर छुटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) वर्ग के व्यक्तियों को सर्वे में शामिल करने हेतु डोर-टू-डोर संपर्क करने कहा गया। बैठक में जिला बेमेतरा के ओ.बी.सी. वर्ग के समाज प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *