अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-24 | 06:18h
update
2022-09-24 | 06:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता…

raipur@khabarwala.news

दिल्ली. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक कैंपबेल बे के 431KM SSE में तड़के 2.30 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया.

भूकंप की गहराई जमीन से 75 किमी नीचे थी. फिलहाल अभी किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Advertisement

मालूम हो कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की जानकारी के मुताबिक द्वीप से 108 किमी उत्तर-पूर्व डिगलीपुर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

मणिपुर में भी आया था भूकंप

शुक्रवार को मणिपुर में

भूकंप

के तेज झटके महसूस किए गए थे. मणिपुर के मोइरांग से 100 किलोमीटर साउथ ईस्ट में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही. समाचार एजेंसी एएनआई ने नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के हवाले से यह जानकारी दी थी.

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

भूकंप आने पर क्या करें और क्या ना करें

1- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं. अगर कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं.

2- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं.

3- अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें.

4- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें.

5- मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें. अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं.

6- कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं. शोर मचाने से आपकी सांसों में दमघोंटू धूल और गर्द जा सकती है.

7- अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 18:22:44
Privacy-Data & cookie usage: