छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में ट्रांसफर…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-22 | 06:34h
update
2022-09-22 | 06:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में ट्रांसफर…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में ट्रांसफर हुए हैं। इस बार सबसे बड़ा परिवर्तन दुर्ग जिले में हुआ है। दुर्ग के एएसपी सिटी संजय ध्रुव का ट्रांसफर रायगढ़ जिले में कर दिया गया है।

Advertisement

अब उनके स्थान पर राजनांदगांव जिले के एएसपी संजय महादेवा जिम्मेदारी संभालेंगे।

रायपुर के एएसपी सिटी पद का जिम्मा सुखनंदन राठौर के स्थान पर अभिषेक महेश्वरी संभालेंगे। इस प्रकार बुधवार को 39 राज्य पुलिस सेवा और 11 भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के अफसरों का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रायगढ़ जिले के एएसपी लखन पटले को राजनांदगांव जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रायपुर के एडिशनल एसपी शहर सुखनंदन राठौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अतिरिक्त प्रभार, एडिशनल एसपी एटीएस पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है।

एएसपी बलौदाबाजार पीतांबर पटेल को पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल रायपुर बनाया गया है। इसी तरह कई जिलों के एएसपी बदले गए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।@CG_Police#IPSTransfer #Chhattisgarh pic.twitter.com/TI8ZMoqyza

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 21, 2022

राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी.#Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/qXV6gYqSfs

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 21, 2022

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 13:05:12
Privacy-Data & cookie usage: