रतन टाटा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-21 | 15:59h
update
2022-09-21 | 15:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रतन टाटा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया…

raipur@khabarwala.news

टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा ( Ratan Tata PM Cares Fund trustee) को बुधवार को पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी के रूप में नामित किया गया है.

नई दिल्ली: टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा ( Ratan Tata) को बुधवार को पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी के रूप में नामित किया गया है.

Advertisement

बता दें कि किसी भी तरह की आपात स्थिति या संकट की स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) की स्थापना की गई थी.

 

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर्स फंड में तहे दिल से योगदान करने के लिए लोगों की सराहना की है. मोदी ने पीएम केयर्स फंड के न्यासी बोर्ड की एक बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान पीएम केयर्स फंड की मदद से की गई विभिन्न पहल पर एक विवरण प्रस्तुति किया गया, जिसमें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना भी शामिल है. इस संबंध में पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस योजना से 4,345 बच्चों को फायदा मिल रहा है.

PM @narendramodi chairs meeting of Board of Trustees of PM CARES Fund

PM CARES to work with a larger perspective of responding to emergency & distress situations, not only through relief assistance but also taking mitigation measures & capacity buildinghttps://t.co/exhssrteXy

— PIB India (@PIB_India) September 21, 2022

साथ ही ट्रस्टियों ने महत्वपूर्ण समय में फंड द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की. इस दौरान यह भी चर्चा की गई कि पीएम केयर्स के पास न केवल राहत सहायता के माध्यम से, बल्कि शमन उपायों और क्षमता निर्माण के माध्यम से, आपात स्थिति और संकट की स्थितियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने का एक बड़ा दृष्टिकोण है. गौरतलब है कि बच्चों के लिए पीए केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना 29 मई, 2021 को शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य उन बच्चों का समर्थन करना है जिन्होंने 11 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली अवधि के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावकों या दत्तक माता-पिता दोनों को कोविड-19 महामारी में खो दिया है.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 15:13:08
Privacy-Data & cookie usage: