मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-21 | 10:06h
update
2022-09-21 | 10:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नरवा योजना से नालों को जोड़कर जलस्तर को बढ़ाये

रायपुर, 21 सितम्बर 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बालोद के सर्किट हाउस में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद, कमिश्नर श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर श्री गौरव सिंह एवं जिला अधिकारी मौजूद थे। ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा योजना में लोगांे का जुड़ाव बढ़ाये। प्रत्येक नाला को नरवा योजना से जोड़े। विशेषकर गुरुर क्षेत्र में जल का स्तर गिर रहा है। जो चिंता का विषय है। यहां सभी नालों को नरवा योजना से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में गर्म भोजन मिलना सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगे, साथ ही अवैध गतिविधियों में संलग्न लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो, गोठान, सीसी रोड एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न हो। सीमांकन, बटांकन जैसे प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। अघोषित विद्युत कटौती की शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर निराकरण करें। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 15:28:42
Privacy-Data & cookie usage: