अध्यक्ष पटेल ने किया 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-20 | 14:12h
update
2022-09-20 | 14:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अध्यक्ष पटेल ने किया 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

महासमुंद 20 सितम्बर 2022 :22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उषा पटेल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुन्द में था। श्रीमती पटेल ने मशाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हो गया। स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में शामिल सभी जोन के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। शुभारम्भ अवसर पर बस्तर और रायपुर संभाग के बीच हैण्डबॉल का शो मैच हुआ। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने टॉस कराया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल खेलने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। साथ में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।

Advertisement

मुख्य अतिथि श्रीमती पटेल ने भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित नियमों एवं विधियों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को एकाग्रता, अनुशासन के साथ खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राज्य के सभी पॉचों संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के 1050 खिलाड़ी शामिल हो रहे है। ये सभी खिलाड़ी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता में 6 विभिन्न तरीके के अलग-अलग आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के खेल होंगे। इसमें हैण्डबॉल 17 से 19 वर्ष, बॉल बैडमिंटन 17 वर्ष, रग्बी फुटबॉल 17-19 वर्ष, व्हालीबॉल 14 वर्ष, खो-खो 19 वर्ष और शतरंज 14, 17, 19 आयु वर्ग बालक-बालिकाओं के बीच होंगे।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना एवं उत्साह के साथ खेल खेलना चाहिए। खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल ने भी संबोधित किया। जिला मुख्यालय में खिलाड़ियों को ठहरानें की व्यवस्था की गयी है। खिलाड़ियों के लिए बृजराज पाठशाला में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच जोन से 210-210 खिलाड़ी कुल 1050 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए पहुंचे है। ये सभी खेल 20 से 23 सितम्बर तक आयोजित होंगे। इस मौके पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, स्काउट गाईड के जिलाध्यक्ष श्री दाऊलाल चन्द्राकर, वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद चन्द्राकर, पार्षद श्री मुन्ना देवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 03:46:40
Privacy-Data & cookie usage: