राशिफल 20 सितंबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-20 | 04:48h
update
2022-09-20 | 04:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 20 सितंबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक सफलता मिलती दिख रही है। भाइयों-मित्रों का पूरा साथ मिल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत सही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

वृषभ-निवेश से बचें। अभी धन में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। लिक्विड फंड बढ़ रहा है। उसे अभी संचित करें। निवेश न करें। धनहानि की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। आत्‍मविश्‍वास बढ़ा रहेगा आपका। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अच्‍छा, व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

Advertisement

कर्क-मनोबल बढ़ा हुआ है लेकिन थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी थोड़ा मध्‍यम अनुभव करेंगे लेकिन फिर भी आत्‍मविश्‍वास बहुत अच्‍छा रहेगा। व्‍यापार, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी दिख रही है। हरी वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

 

सिंह-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम, संतान भी ठीक-ठाक है। शुभ समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

 

कन्‍या-नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-भाग्‍य साथ दे रहा है। परिस्थितियां प्रतिकूल थीं लेकिन अब अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम, संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापार लगभग ठीक है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

 

वृश्चिक-एक दिन और जोखिम का है। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं।

 

धनु-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवन आनंददायक गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापार में भी बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। हरी वस्‍तु का दान करें।

 

मकर-थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा लेकिन कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। अंतत: जीत आपकी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य , प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करते रहें। अध्‍ययन शुभ होगा आपके लिए। लेखनी से काम करने वालों के लिए शुभ समय है। भावनात्‍मक चीजें थोड़ा परेशान करेंगी। भावुक मन से किए गए निर्णय ठीक ठीक नहीं होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

 

मीन-कलह से बचें। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्ध‍ि होगी। कलह भी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी होगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:22:07
Privacy-Data & cookie usage: