’कलेक्टर द्वारा अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन का आदेश जारी’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-19 | 14:22h
update
2022-09-19 | 14:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’कलेक्टर द्वारा अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन का आदेश जारी’…

raipur@khabarwala.news

मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर, 19 सितम्बर 2022: कलेक्टर श्री पी.एस.धुव्र द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन का आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत समाज कल्याण, कौशल विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सर्व शिक्षा अभियान, साक्षर भारत, स्वास्थ्य विभाग/रेडक्रास, ग्रामीण सचिवालय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रभारी अधिकारी जिला निर्माण समिति, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपाल, हथकरघा बोर्ड, निःशक्त कल्याण, पुर्नवास, जिला नवाचार निधि योजना एवं समय-समय पर सौपे गए अन्य के दायित्यों का निर्वहन करेगें।

 

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़, जिला सत्कार अधिकारी, भाड़ा नियत्रण अधिकारी अनुविभाग मनेन्द्रगढ़, सक्षम अधिकारी, लोक परिसर बेदखली अधिनियम अनुविभाग मनेन्द्रगढ़, भू-अर्जन अधिकारी, अनुभाग मनेन्द्रगढ़, नजूल अधिकारी, अनुविभाग मनेन्द्रगढ़ तथा सक्षम अधिकारी, लोक न्यास अधिनियम, अनुविभाग मनेन्द्रगढ़, कलेक्टर की अनुपस्थिति में सामान्रू प्रशासनिक नियंत्रण एवं चालू कार्य, जिला विवाह अधिकारी, नागरिकता एवं पासपोर्ट सम्बंधी कार्य, जिला अल्प बचत अधिकारी, आदिवासी विकास, निम्न शाखाओं-विभागों के लिए प्रभारी अपर कलेक्टर होंगी (नीतिगत/विशेष मामलों को छोड़कर) (कलेक्टर के वित्तीय मामलों में प्रशासनीय अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चत अग्रिम निराकरण) (नस्ती प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत होगी) वित्त शाखा-स्थापना शाखा, लोक अभियोजन एवं ज्युडिशियल, संाख्यिकी लिपिक एवं लाईसेन्स शाला, खनिज शाखा, संजीवनी कोष, भू-अभिलेख शाखा, स्टेशनरी, प्रपत्र, लाईब्रेरी शाखा, राहत शाखा, राजस्व लेखापाल/राजस्व मोहर्रिर, रूपये 20000 तक कार्यालयीन व्यय की स्वीकृति एवं समय-समय पर सौंपे गए अन्य के दायित्यों का निर्वहन करेगें।

Advertisement

विद्यालय, केपीआई/एचसीएम देशबोर्ड के प्रभारी अधिकारी होगें एवं समय-समय पर सौंपे गए अन्य के दायित्यों का निर्वहन करना।

डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन, प्रभारी जेल अधीक्षक, उप जेल मनेन्द्रगढ, भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी मनेन्द्रगढ़, विकास शाखा एवं मुख्य मंत्री घोषणा, खाद्य शाखा, प्रस्तुतकार कलेक्टर, स्टेशनरी, प्रपत्र. शाखा, पर्यावरण एवं प्रदूषण निवारण सम्बन्धी कार्य, जिला ई-गवर्नेस सोसायटी, जिला अन्त्यावसाई, परीक्षा शाखा, रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा, जनगणना, जिला योजना एवं सांख्यिकी, श्रम विभाग एवं बंधुआ मजदूर शाखा, अल्प बचत शाखा, आवक-जावक शाखा, राजस्व अभिलेख कोष्ट, वीडियो कांफ्रेसिंग, मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, गोधना न्याय योजना एवं समय-समय पर सौंपे गए अन्य के दायित्यों का निर्वहन करना।

 

डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचन्द्र चोपड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भरतपुर एवं केल्हारी, सत्कार अधिकारी अनुविभाग भरतपुर एवं केल्हारी, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी अनुविभाग भरतपुर एवं केल्हारी, सक्षम अधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम अनुविभाग भरतपुर एवं केल्हारी, भू-अर्जन अधिकारी अनुविभाग भरतपुर एवं केल्हारी, नजूल अधिकारी अनुविभाग भरतपुर एवं केल्हारी, सक्षम अधिकारी लोक न्यास अनुविभाग भरतपुर एवं केल्हारी एवं समय-समय पर सौंपे गए अन्य के दायित्यों का निर्वहन करना तथा श्री प्रीतेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर को प्रशिक्षण से वापस होने पर कार्य आबंटन किया जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी अधिकारी के अनुपस्थिति अथवा अनुपलब्ध होने की दशा के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किये हैं। जिसके अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के लिए संयुक्त कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर श्री चमार सिंह पैकरा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री चमार सिंह पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचन्द चोपड़ा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत, डिप्टी कलेक्टर श्री बहादुर सिंह मरकाम के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री चमार सिंह पैकरा लिंक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 05:27:20
Privacy-Data & cookie usage: