स्मार्टफोन में ब्लास्ट से महिला की मौत, फोन के उड़े चिथड़े!

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-15 | 07:49h
update
2022-09-15 | 07:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्मार्टफोन में ब्लास्ट से महिला की मौत, फोन के उड़े चिथड़े!

raipur@khabarwala.news

स्मार्टफोन कई बार घातक भी साबित होते हैं। कई बार स्मार्टफोन में ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में स्मार्टफोन ब्लास्ट की नई घटना सामने आई है। दरअसल, एक स्मार्टफोन की बैटरी ब्लास्ट हो गई।

यह विस्फोट इतना खतरनाक था कि इसमें एक महिला की मौत हो गई। यह ब्लास्ट रेडमी 6ए फोन की बैटरी में हुआ। बता दें कि यह पहली बार है जब फोन की बैटरी फटने से कथित तौर पर किसी की मौत हुई है। शाओमी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कंपनी इस विस्फोट के कारण की जांच कर रही है।

Advertisement

फोन को तकिए के पास रखकर सोई थी महिला!
वहीं एक यूट्यूबर ने कहा है कि महिला ने सोते समय फोन को अपने तकिए के पास रखा था, इसके बाद वह ब्लास्ट हो गया। वहीं यह भी पता नहीं चला है कि रेडमी 6ए घटना के दौरान चार्जिंग पर लगा था। एक व्यक्ति ने त्मकउपप्दकपं, उंदनानउंतरंपद, ेऋंदनर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि उनकी मौसी की मृत्यु हो गई है और वो रेडमी 6 ए फोन का इस्तेमाल कर रही थीं। घटना के दौरान वो सो रही थीं और उन्होंने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए की तरफ रखा और कुछ समय बाद उसका फोन ब्लास्ट हो गया। यह एक बुरा समय है हमें सपोर्ट देना एक ब्रांड की जिम्मेदारी है।

कंपनी ने कहा कारणों की जांच की जा रही

वहीं शाओमी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि बैटरी में किन कारणों से विस्फोट हुआ है, कंपनी इसकी जांच कर रही है। शाओमी इंडिया के सपोर्ट पेज पर कहा गया है कि ग्राहकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है और हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं। हम मामले की जांच करने के साथ-साथ परिवार से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। हम हर तरह के मदद करेंगे।’

 

आप न करें ऐसी गलतियां

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी फोन के साथ ऐसी घटना हुई है। पहले भी कई कंपनियों के स्मार्टफोन में ब्लास्ट हो चुका है। यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फोन को कभी भी पास में रखकर न सोएं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही फोन को रात में चार्जिंग में लगाकर न सोएं। कोशिश करें कि फोन को दिन में ही चार्ज कर लें। जब फोन चार्जिंग में लगा हो तो उससे कॉल न करें। कॉल करना हो तो फोन को चार्जिंग से हटाकर करें। अगर चार्जिंग में लगाने पर फोन ओवरहीट हो रहा है तो उसे तुरंत चार्जिंग से हटा लें और उसकी बैटरी को चेक कराएं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 06:34:32
Privacy-Data & cookie usage: