मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का आमंत्रण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-15 | 16:38h
update
2022-09-15 | 16:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का आमंत्रण…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 15 सितम्बर 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा और बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति जगदलपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2022 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा में आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisement

गौरतलब है कि 75 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। देश के तीन भागों में दशहरे की अलग पहचान है, मैसूर (कर्नाटक) एवं किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के अलावा छत्तीसगढ़ के बस्तर का दशहरा अपने आप में अनूठा है। चालुक्य नरेश पुरूषोत्तम देव द्वारा पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाकर रथपति की उपाधि के साथ वापस लौटने के प्रतीक स्वरूप रथ उत्सव गोंचा पर्व व दशहरा का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में बस्तर के निवासियों द्वारा बस्तर अंचल की प्रमुख आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के सम्मान में श्रद्धापूर्वक दशहरा मनाया जाता है। बस्तर दशहरा यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य निर्धारित है। बस्तर दशहरा हर वर्ष अद्वितीय उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। बस्तर दशहरा देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक हर वर्ष बस्तर आते हैं।

मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने रायपुर आए प्रतिनिधि मण्डल में जगदलपुर विधायक श्री रेखचंद जैन, परगनाकरेकोट के श्री मंगलु मांझी, बारसूर परगना श्री अर्जुन कर्मा, श्री बलराम मांझी, दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी श्री विजेन्द्र सहित अनेक मांझी, चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन शामिल थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.05.2026 - 17:20:14
Privacy-Data & cookie usage: