राशिफल 15 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-15 | 03:16h
update
2022-09-15 | 03:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 15 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। माता से धन प्राप्ति योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। मित्रों से भेंट होगी।

वृष राशि- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संगीत में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। वाणी प्रभावशाली रहेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। परिवार की समस्याएं रहेंगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर परिवार सहित जाना हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

 

Advertisement

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मन अशान्त हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनावश्‍यक तनाव लेने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य में परेशानी हो सकती है।

 

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी, परन्तु नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि- स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन का अभाव बना रहेगा। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक सुख में भी कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

 

धनु राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा के योग बन रहें है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आलस्य की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से सम्बन्धों में मनमुटाव हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे।

 

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

 

मीन राशि- मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 00:21:48
Privacy-Data & cookie usage: