हेलीपैड से जगन्नाथ मंदिर पैदल चलकर पहुंचे सीएम बघेल, रास्ते में द्वार-द्वार पर महिलाओं ने किया सम्मान..

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-12 | 12:25h
update
2022-09-12 | 12:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हेलीपैड से जगन्नाथ मंदिर पैदल चलकर पहुंचे सीएम बघेल, रास्ते में द्वार-द्वार पर महिलाओं ने किया सम्मान..

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीपैड से श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण तक पैदल चल कर पहुंचे। इस दौरान रास्ते में द्वार-द्वार पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्मान किया। महिलाएं तिलक आरती कर मुख्यमंत्री बघेल को सम्मानित कर रहीं है. प्रत्येक घर के द्वार पर स्वागत की तैयारी चौक पूर कर की गई है.

गौरतलब है कि 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात अभियान में मुख्यमंत्री बघेल अब तक 15 जिलों की 28 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। इसमें सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा क्षेत्र, बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्र, बिलासपुर संभाग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा व रायगढ़ जिले के रायगढ़ विधानसभा का दौरा कर चुके हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल न केवल आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं पर फीडबैक ले रहे हैं, बल्कि स्थानीयजनों की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए मौके पर ही अनेक घोषणाएं भी कर रहे हैं साथ ही शिकायत आने पर भी उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 04:08:35
Privacy-Data & cookie usage: