विभिन्न पाठ्यक्रमों में रायपुर और कोरबा में दिया जाएगा प्रशिक्षण..

www.khabarwala.news

schedule
2022-09-07 | 16:26h
update
2022-09-07 | 16:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विभिन्न पाठ्यक्रमों में रायपुर और कोरबा में दिया जाएगा प्रशिक्षण..

raipur@khabarwala.news

Advertisement

आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए

धमतरी, 07 सितम्बर 2022 :सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (सिपेट) रायपुर द्वारा जिले के युवाओं को विभिन्न कोर्सों में रायपुर और कोरबा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बीएससी विज्ञान संकाय में स्नातक एवं दसवीं पास युवाओं को डिग्री/डिप्लोमा कोर्स, पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग, डिप्लोमा इन प्लास्टिक गोल्ड टेक्नालॉजी और डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नालॉजी कोर्स शामिल हैं। सहायक संचालक कौशल विकास ने बताया कि जिले के वांछित योग्यता रखने वाले इच्छुक युवा आगामी 15 सितम्बर तक जिला कौशल विकास प्राधिकारण (लाइवलीहुड कॉलेज) के कक्ष क्रमांक 10 में जमा कर सकते हैं। सिपेट में संचालित कोर्स संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 90909-68452 और 91713-69343 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 14:47:51
Privacy-Data & cookie usage: