इस नवरात्र बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के होंगे VIP दर्शन, इसके लिए कटवानी होंगी रसीद…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-29 | 07:32h
update
2022-08-29 | 07:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
इस नवरात्र बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के होंगे VIP दर्शन, इसके लिए कटवानी होंगी रसीद…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के इस शारदीय नवरात्र VIP दर्शन होंगे। लेकिन, इसके लिए भक्तों को 2100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। परिवार के 4 सदस्य समेत 2 बच्चे एक साथ गर्भगृह तक जाकर माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। अन्य भक्तों को गर्भगृह के बाहर स्थित गणेश जी की मूर्ति के पास से ही दर्शन करने की अनुमति है। दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार, विधायक देवती कर्मा, मंदिर के प्रधान पुजारी की उपस्थित में हुई टेंपल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, पिछले साल ही VIP दर्शन की शुरुआत की गई है। VIP दर्शन के लिए 1100 रुपए का शुल्क जमा करना निर्धारित किया गया था। हालांकि, नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक यह सुविधा उपलब्ध थी। लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिला था। इस बार इस शुल्क को बढ़ाकर 21 रुपए कर दिया गया है। परिवार के 4 सदस्य समेत 2 बच्चों के अलावा संख्या बढ़ती है तो प्रति सदस्य 300 रुपए का का टिकट अलग से कटवाना होगा।

शारदीय नवरात्र में होती है भीड़

दरअसल, शारदीय नवरात्र में आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहता है। दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां तक कि अपनी आस्था अनुसार कोई लेटकर आता है तो कही घुटने के बल माता रानी के दर्शन करने पहुंचता है। पद यात्रियों के लिए जगह-जगह पंडाल की व्यवस्था की जाती है। जिसमें समाज सेवी लोग भी अपनी तरफ से भक्तों के लिए खाने की व्यवस्था करते हैं।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 02:21:02
Privacy-Data & cookie usage: