राशिफल 29 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-29 | 03:39h
update
2022-08-29 | 03:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 29 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-शत्रुओं पर बहुत ही होशियारी से अपनी पकड़ बनाए रखेंगे। वे स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। आपको लाभ होगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

 

वृषभ-विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। खासकर जो वाणिज्‍य, सीए, अर्थशास्‍त्र की पढ़ाई करते हैं उनके लिए बहुत अच्‍छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, व्‍यवसायिक स्थिति सही चल रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

Advertisement

मिथुन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। घर में कुछ उत्‍सव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

 

कर्क- किया गया प्रयास सफलता दायक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

 

सिंह-धन, कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। आय का नवीन मार्ग प्रशस्‍त होगा। निवेश न करें अभी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान अच्‍छा है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

 

कन्‍या-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। जीवन में तरक्‍की कर रहे हैं। रोगों से छुटकारा मिल रहा है। प्रेम-संतान मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

 

तुला-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम हे। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

 

वृश्चिक-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम चलने लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अत्‍यंत शुभ समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

 

धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

 

मकर-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से शुभ समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कुंभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

 

मीन-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार की स्थिति अत्‍यंत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अत्‍यंत शुभ है। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्‍तु का दान करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 04:57:58
Privacy-Data & cookie usage: