आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-27 | 05:39h
update
2022-08-27 | 05:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, कोंडागांव से रायपुर जाते वक्त बीच रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों ने रेस्ट करने की सलाह दी है। दरअसल, कवासी लखमा कोंडागांव जिले में शुक्रवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक खत्म होने के बाद उन्हें थोड़ी बेचैनी सी होने लगी थी। जिसके बाद वे सर्किट हाउस में अपने रूम में चले गए थे। फिर, वहां से वे शाम को करीब 6 बजे सड़क मार्ग से अपनी कार के माध्यम से रायपुर के लिए निकल गए। इस बीच उनके सीने में दर्द हुआ।

आबकारी मंत्री के काफिले के साथ एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी थे। हालांकि, कवासी लखमा की ज्यादा सीरियस कंडीशन नहीं थी। फिर भी एतिहातन उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 23:23:10
Privacy-Data & cookie usage: