कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा प्रदेश के 5 नए जिलों में जिला कार्यालयों का उद्घाटन सितंबर के पहले हफ्ते में…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-25 | 11:38h
update
2022-08-25 | 11:38h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा प्रदेश के 5 नए जिलों में जिला कार्यालयों का उद्घाटन सितंबर के पहले हफ्ते में…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि सितंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के 5 नए जिलों में जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन नए कार्यालयों के उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि उनके उद्घाटन के साथ ही नए जिले में सभी काम शुरू हो जाएंगे। बता दें कि 15 अगस्त 2021 में सीएम भूपेश ने राज्य में चार नए जिलों को ऐलान किया था उसके बाद खैरागढ़ उपचुनाव के बाद एक और नए जिले की घोषणा की गई थी। इन जिलों में नए कार्यालय का उद्घाटन होने से लोगों को सुविधाएं मिलने लगेगीं। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर को लेकर रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राजनीति में इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है। हम भी विपक्ष में थे तो एफआईआर होती थी। उन्होने कहा कि बीते दिन भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों को चोट लगी है ।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 17:34:42
Privacy-Data & cookie usage: