23 सितंबर 2022 को भारतीय सिनेमाघरों में ‘अवतार’ की वापसी…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-24 | 16:26h
update
2022-08-24 | 16:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
23 सितंबर 2022 को भारतीय सिनेमाघरों में ‘अवतार’ की वापसी…

raipur@khabarwala.news

हॉलीवुड जगत की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘अवतार 2’ का दर्शकों को लम्बे समय से इंतजार है। फिल्म का टाइटल ‘अवतार-द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar: The Way of Water) है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसको फैंस का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था।

Advertisement

अब हाल ही में खबर आई है कि ‘अवतार 2’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘अवतार’ को थिएटर्स पर री-रिलीज करने का फैसला लिया है।

'AVATAR' RETURNS TO INDIAN CINEMAS ON 23 SEPT 2022… #JamesCameron’s #AcademyAward winning 2009 epic adventure #Avatar will re-release in #Indian *cinemas* on 23 Sept 2022… Its sequel #Avatar: #TheWayOfWater will release in #India on 16 Dec 2022. pic.twitter.com/kVIn6v0eQY

— taran adarsh (@taran_adarsh) August 23, 2022

दरअसल कुछ समय पहले आई तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक 23 सितंबर 2022 को भारतीय सिनेमाघरों में ‘अवतार’ की वापसी होने जा रही है। डायरेक्टर जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी ‘अवतार’ को 2009 में अकादमी पुरस्कार भी हासिल हो चुका है। बता दें कि मेकर्स ने 2009 में आई अवतार को एक बार फिर सिनेमाघरों पर रिलीज करने का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि इसके सेकण्ड पार्ट और फर्स्ट में एक बड़ा गैप है, जिसको इस रिलीज के माध्यम से भरा जा सकेगा।

अब ‘अवतार 2’ की बात करें तो फिल्म में सैम वर्दिंगटन, नावी जेक सुली, जोई सल्डाना, नेतिरी के साथ केट विंसलेट, मिशेल यिहो, डेविड थ्वेलिस और विन डीजल भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 16 दिसंबर 2022 को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। वहीं, अब देखना कि पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट को कितना पसंद किया जाता है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.09.2024 - 15:25:18
Privacy-Data & cookie usage: