7 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी एलबेंडाजोल की गोली…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-23 | 14:21h
update
2022-08-23 | 14:21h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
7 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी एलबेंडाजोल की गोली…

raipur@khabarwala.news

– राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 सितंबर को, 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा

– स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग की होगी सामूहिक भागीदारी

बिलासपुर, 23 अगस्त 2022 :  9 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। बच्चों को पेट के कीड़ों के संक्रमण से बचाने के लिए जिले के 7 लाख से अधिक बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। खून की कमीं और कुपोषण से लड़ने के लिए उक्त दिवस स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया जाएगा, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की समान भागीदारी होगी। इस दिन बच्चों को निःशुल्क एलबेंडाजोल गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से मुक्ति का प्रयास किया जाएगा। वहीं जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें 14 सितंबर को मॉप उप राउंड में दवा दी जाएगी।

Advertisement

इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया: ” दवा का सेवन कराने का मुख्य उद्देश्य पेट के कीड़ों के संक्रमण से बच्चों को बचाने के साथ ही स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में सुधार लाना भी है। 9 सितंबर को प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, मदरसा, निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों में एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। सितम्बर माह में चलने वाले कार्यक्रम के लिये राज्य से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार बिलासपुर जिले के समस्त विकासखंड को दिशानिर्देश भी भेजे जा चुके है। बच्चों को दवाई स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी मितानिन और एएनएम के माध्यम से दी जाएगी। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली (200 एमजी) एलबेंडाजोल तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली (400 एमजी) की दवा अभियान के तौर खिलाई जाएंगीं और जो बच्चे छूट जाएंगें उनको मॉप उप राउंड में यह दवा खिलाई जाएंगी।“

गर्भवती महिला और बीमार व्यक्ति रहेंगे दूर – प्रदेश के 24 जिलों के 85.27 लाख बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। कृमि मुक्ति दिवस पर एक वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और बीमार व्यक्तियों को एलबेंडाजोल की गोली नहीं दी जाएगी।

दवा खिलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण – छत्तीसगढ़ में भी 2015 से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम से इसकी शुरूआत हुई है। कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशासनिक तैयारी शुरू कर ली गई है। गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता,एएनएम सुपरवाइजर को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण जाएगा। जिसमे आयु के अनुसार एल्बेंडाजोल खिलने की विधि बतायी जाएगी। इस वर्ष बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों, एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं , केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालय, मदरसों, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी।

प्रतिकूल घटना के लिए भी तैयारी- एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों और बड़ों के लिए सुरक्षित है। प्रतिकूल प्रभाव यदि हो तो प्रबंधन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की व्यवस्था रहेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 04:49:06
Privacy-Data & cookie usage: