Weather report: रायपुर और दुर्ग संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बिलासपुर समेत छह जिलों में रेड और रायपुर समेत 12 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में जमकर वर्षा की संभावना और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर में मौसम सामान्य रहा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से उमस लोग परेशान रहे। शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में जमकर वर्षा हुई। इससे मौसम खुशनुमा हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

छह जिलों में आज रेड अलर्ट

बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली व महासमुंद जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

12 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, बस्तर, कांकेर और कोंडागांव जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

कोटा में छह सेमी, कसडोल-बलौदाबाजार-भाटापारा-बिलासपुर में दो सेमी, बिल्हा-कोटा-पलारी-राजनांदगांव में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

 

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव के चलते शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके तहत विभिन्ना क्षेत्रों में रेड और आरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *