आम जनता की जेब में पैसा पहुंचाने के लिए शासन द्वारा किया जा रहा कार्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – www.khabarwala.news

schedule
2022-08-20 | 15:35h
update
2022-08-20 | 15:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आम जनता की जेब में पैसा पहुंचाने के लिए शासन द्वारा किया जा रहा कार्य – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 20 अगस्त 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 2 लाख 11 हजार 650 किसानों के खाते में 156 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि तथा गोधन न्याय योजना के तहत 9 लाख 35 हजार रूपए की राशि किसानों एवं गौपालकों के खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का सपना देखा था। जीवन को सरल बनाने के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रों में विशेष कार्य किए। टेक्नोलॉजी का विकास, पंचायती राज व्यवस्था, 73वें एवं 74वें संवैधानिक संशोधन के लिए उनका योगदान विशेष है। उनके जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। आम जनता की जेब में पैसा पहुंचाने के लिए शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। किसानों की ऋण माफी करने के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अंतर राशि दी जा रही है। पूरे देश में कोरोना महामारी से जनजीवन प्रभावित रहा। ऐसी कठिन परिस्थिति में सरकार ने किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राहत पहुंचाने के लिए 4 किश्तों में राशि देने का फैसला लिया। प्रदेश के किसान समृद्ध एवं खुशहाल बने हैं। ट्रेक्टर, मोटरसाईकिल खरीद रहे हैं और उनके चेहरों पर चमक एवं खुशी दिखाई दे रही है। छŸाीसगढ़ के किसान आर्थिक ऋण के बोझ से उबर गए हैं। उन्हें आजीविका के नये साधन मिल रहे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की राशि दी गई है। किसानों से चर्चा के दौरान यह स्पष्ट पता चलता है कि वे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर रहे हैं तथा जैविक खेती की ओर अग्रसर हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं किसान उपस्थित थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राजनांदगांव के किसान ने सुगंधित धान सीजी देवभोग की फसल लगाई और इससे उन्हें मुनाफा हुआ है। सुगंधित धान प्रजाति सीजी देवभोग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा विकसित किया गया है। अयोध्या में 1200 एकड़ भूमि में यह फसल लगाई गई है। इसके लिए उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अब हम नये दौर में हैं और किसान इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। किसानों ने बातचीत के दौरान उनसे कहा कि यह योजना हमेशा चलती रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि किसान हितैषी योजना कभी बंद नहीं होगी। इस योजना का लाभ आगे और बढ़ेगा। अन्नदाता प्रसन्न रहेंगे तो इससे संतुष्टि रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रूपाकाठी के किसान श्री राजकुमार साहू ने कहा कि पहले मैं परंपरागत खेती करत रहे अऊ धान के फसल लेत रहे। कृषि विभाग से जानकारी मिलिस त 21 एकड़ में सुगंधित धान सीजी देवभोग के फसल बोए। ये साल बहुत अच्छा उत्पादन 23 क्ंिवटल होईस। बीज निगम में पंजीयन कराए रहे तो 54 हजार 700 रूपए के फायदा होईस। राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसान मन बर बहुत फायदेमंद है। मुख्यमंत्री को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा के किसान श्री संजय वैष्णव ने बताया कि 5 एकड़ में बासमती धान लगाए थे जिससे 50 हजार रूपए का फायदा हुआ। वहां वर्मी कम्पोस्ट का भी उपयोग किए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। जिससे किसानों को फायदा हुआ और उनका आर्थिक विकास हो रहा है। ग्राम बीजेतला के किसान श्री गोविंद वर्मा ने बताया कि 2 एकड़ में धान के बदले सुगंधित धान लगाने से बढ़िया फायदा हुआ। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, किसान श्री शोभाराम साहू, श्री पूर्णानंद, श्री गोविंद वर्मा, श्री शिव चन्द यादव, श्री जीवन लाल खाड़ें, श्री दुर्गा प्रसाद साहू, श्री ईश्वरदास कोर्राम उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 09:01:23
Privacy-Data & cookie usage: