कृष्ण जन्माष्टमी पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंधित, बेचने पर होगी कार्रवाई…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-18 | 10:48h
update
2022-08-18 | 10:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कृष्ण जन्माष्टमी पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंधित, बेचने पर होगी कार्रवाई…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर में 19 अगस्त 2022 शुक्रवार को मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 19 अगस्त शुक्रवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं सभी मांस-मटन दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

बेचते पाए जाने पर होगी कार्रवाई

नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाये जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.09.2024 - 03:16:50
Privacy-Data & cookie usage: