स्मार्ट इंडिया हेकाथान 2022 ग्रैंड फिनाले में स्वामी आत्मानंद स्कूल बेमेतरा को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-18 | 14:00h
update
2022-08-18 | 14:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्मार्ट इंडिया हेकाथान 2022 ग्रैंड फिनाले में स्वामी आत्मानंद स्कूल बेमेतरा को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान…

raipur@khabarwala.news

बेमेतरा 18 अगस्त 2022 :स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा के कक्षा 12वीं के छात्र आदित्य वर्मा, कक्षा दसवीं के छात्र अक्षत वर्मा एवं कुमारी जेबा सेखानी कक्षा 12वीं की छात्रा को स्मार्ट इंडिया हेकाथान 2022 ग्रैंड फिनाले में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए पंजीयन कराने से लेकर दस पड़ाओं को उन्होंने पार किया। यह नगर व विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व का विषय है। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 जनवरी 2022 से शुरू हुई है। ज्ञात हो की स्मार्ट इंडिया हेकाथन एक पहल है, स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स विभिन्न भाग लेने वाले मंत्रालयों और विभागों के सामने आने वाली चुनौतियों और वास्तविक जीवन की समस्याओं को अपने आइडिया से हल करते हैं। जिसमें कक्षा छठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक किसी भी कक्षा के छात्र अपने इनोवेटिव आइडिया के साथ प्रतिभागी होकर इस सुनहरे मौके के माध्यम से पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन सीबीएसई तथा एम ओ ई की सहायता से कराया जाता है, जिसका उद्देश्य नई सोच को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता हेतु स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेमेतरा के कक्षा बारहवीं के छात्र आदित्य वर्मा एवं उनकी टीम ने आपदा प्रबंधन विषय पर “डिजास्टर मैनेजमेंट में रोड सेफ्टी” नामक परियोजना पर कार्य करके अपना विचार व सुझाव प्रस्तुत किया था तथा ऑनलाइन मोड पर जूरी टीम के सदस्यों के समक्ष विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर उसकी व्याख्या भी की। इनके ग्रुप का नाम “रमन” था। इस परियोजना हेतु मार्गदर्शक के रुप में श्रीमती स्मृति अग्रवाल व्याख्याता जीव विज्ञान, शिक्षक श्रीमती स्वाति ठाकुर, श्री विशाल जगवानी, श्री मेहुल कोसे व सुश्री माधुरी साहू ने उनका सहयोग किया। इस प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय टेस्ट को उत्तीर्ण करके राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए इनका चयन हुआ था। जिसमें पूरे देश से नामचीन विद्यालय भी शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु जिलाधीश श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, प्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी एवं विद्यालय के शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 22:49:23
Privacy-Data & cookie usage: