भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला..

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-18 | 10:58h
update
2022-08-18 | 10:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला..

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 18 अगस्त 2022: श्री भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए जाएंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय

इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

राज्य में ही उपलब्ध होगी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा

प्रदेश में चरणबद्ध रूप से प्रारंभ होंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय

प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे

आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रारंभ किए जाएंगे इंग्लिश मीडियम कॉलेज

वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है

महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है। जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.09.2024 - 16:31:50
Privacy-Data & cookie usage: