’कलेक्टर ने हायर सेकंडरी स्कूल बुड़ार का किया औचक निरीक्षण, हमेशा की तरह बच्चों को पढ़ाने से रोक ना सके’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-17 | 14:05h
update
2022-08-17 | 14:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’कलेक्टर ने हायर सेकंडरी स्कूल बुड़ार का किया औचक निरीक्षण, हमेशा की तरह बच्चों को पढ़ाने से रोक ना सके’…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 17 अगस्त 2022 : कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने विकासखण्ड बैकुण्ठपुर भ्रमण के दौरान पतरापाली गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा नियमित रूप से खरीदी जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। महिला समूह द्वारा अन्य आजीविका शुरू करने की मांग पर कलेक्टर ने यहां मुर्गी पालन शुरू किए जाने की बात कही। इसी तरह उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर रही महिलाओं से भी विक्रय तथा लाभ पर चर्चा की।

Advertisement

कलेक्टर श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान गौठान में चारागाह तथा पौधारोपण की भी जानकारी ली। गौठान में आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने डबरी निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि डबरी निर्माण से यहां पानी की समस्या निराकृत होगी, वहीं निर्माण कार्य में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही  महिलाओं द्वारा मछली पालन का कार्य किया जा सकेगा, जो अतिरिक्त आय का साधन होगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत एवं खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

’कलेक्टर ने हायर सेकंडरी स्कूल बुड़ार का किया औचक निरीक्षण, हमेशा की तरह बच्चों को पढ़ाने से रोक ना सके’

निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर श्री शर्मा हायर सेकंडरी स्कूल बुड़ार पहुंचे। यहां उन्होंने 12वीं कक्षा के बच्चों से मुलाकात की। बायोलॉजी की कक्षा में वर्णान्धता के विषय पर पढ़ रहे बच्चों से कलेक्टर ने सवाल पूछे। बच्चों ने भी बेहिचक जवाब दिए। इस बीच श्री शर्मा ने भी बच्चों को उक्त विषय को आसानी से समझने में मदद की।

’जिले में गिरदावरी शुरू, कलेक्टर ने किया निरीक्षण’

जिले में गिरदावरी का कार्य शुरू किया जा चुका है। गिरदावरी स्थल पर पहुंचकर कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने समक्ष कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को त्रुटि रहित वास्तविक गिरदावरी पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 14:03:21
Privacy-Data & cookie usage: