खरसुरा को मिला जिला स्तरीय उत्कृष्ठ गोठान का पुरस्कार… – www.khabarwala.news

खरसुरा को मिला जिला स्तरीय उत्कृष्ठ गोठान का पुरस्कार…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-17 | 13:50h
update
2022-08-17 | 13:50h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
खरसुरा को मिला जिला स्तरीय उत्कृष्ठ गोठान का पुरस्कार…
खरसुरा को मिला जिला स्तरीय उत्कृष्ठ गोठान का पुरस्कार… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

सूरजपुर/17 अगस्त 2022: सूरजपुर विकास खण्ड के ग्राम खरसुरा स्थित गोठान को राज्य शासन ने उत्कृष्ठ गोठान की श्रेणी में रखते हुए गोठान समिति को 25 हजार रूपये का पुरस्कार दिया है। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष शिवलाल पैकरा व ग्राम पंचायत की सरपंच श्री मनबोध राम पैकरा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री एवं प्रतापपुर विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गोठान समिति के अध्यक्ष व सरपंच को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रूपये का चेक भेंट किया।

Advertisement

कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर जनपद पंचायत सूरजपुर सीईओ सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में निरंतर बेहतर प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा व बाड़ी योजना की प्रदेश के साथ ही जिले में अब चमकदार तस्वीर दिखाई देने लगी है। राज्य शासन ने सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत प्रदेश के उन गोठानों को उत्कृष्ठ गोठान के रूप में पुरस्कृत करने की घोषणा की थी। जिसके लिए संयुक्त संचालक कृषि सरगुजा संभाग की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जिले के गोठानो में विभिन्न मापदंडों पर अंक प्रदान किए गए। जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कामकाज को प्राथमिकता के अनुसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर ब्लॉक के खरसुरा गोठान का चयन किया गया। खरसुरा गोठान में अब तक 7230 क्विंटल गोबर खरीदी हो चुकी है, जिससे 1100 क्विंटल वर्मी खाद और 1678 क्विंटल सुपर खाद का उत्पादन हो चुका है। खरसुरा के गोठान में गोबर खरीदी के साथ ही वर्मी कंपोस्ट का निर्माण महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट के अलावा गोबर से बने अन्य उत्पाद का निर्माण भी महिलाएं कर रही हैं। वर्मी कंपोस्ट और गोबर से बने उत्पाद का निर्माण के साथ ही बाजार में इसकी बिक्री भी कर रही हैं। आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में महिलाओं मुर्गी पालन बकरी पालन, मछली उत्पादन, मशरूम उत्पादन और बाड़ी विकास की गतिविधियां भी की जा रही है जिसके कारण समूह में जुड़े महिलाओं को लगभग 2200 रुपये का प्रति माह लाभ प्राप्त हो रहा है जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है खरसूरा गोठान भ्रमण माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अपने चौपाल कार्यक्रम में किया जा चुका है खरखुरा गौठान को सतत प्रयास कर गौठान नोडल गौरी शंकर सहिस अधिक लाभकारी बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

गोमूत्र की हो रही खरीदी

केशव नगर का गोठान में भी आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में अच्छा काम हो रहा है। वर्मी कंपोस्ट के अलावा गोबर से बने अन्य उत्पाद के साथ ही यहां महिलाएं सब्जी की खेती भी कर रही हैं।

महिलाओं को कर रहीं प्रशिक्षित

खरसुरा और केशवनगर की महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं गांव की अन्य महिलाओं को भी गोबर से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा काम कर रही हैं। प्रशिक्षित करने के साथ ही उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध करा रही हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.03.2025 - 02:04:28
Privacy-Data & cookie usage: