छत्तीसगढ़ के 10 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक और 8 अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-15 | 11:47h
update
2022-08-15 | 11:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ के 10 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक और 8 अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर. 15 अगस्त 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, सराहनीय सुधार सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के दस अधिकारियों कों इस साल (2022) के पुलिस वीरता पदक, दस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, आठ अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल तथा जेल विभाग के आठ अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक से पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी और छत्तीसगढ़ बल, बीजापुर में 15वीं वाहिनी के सेनानी श्री विवेक शुक्ला को भी सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 08:51:01
Privacy-Data & cookie usage: