नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज छत्तीसगढ़ आगमन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-13 | 07:09h
update
2022-08-13 | 07:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज छत्तीसगढ़ आगमन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव आज दोपहर 1.00 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। जहां पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत उपरांत युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत करेंगे। साव के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत करते हुए यह बाइक रैली भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेगी। अपरान्ह 3.15 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भेंट कर उनका स्वागत किया जायेगा। साव स्वागत के बाद शाम 5.00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भेंट कर उनका स्वागत किया जायेगा। साव स्वागत के बाद शाम 5.00 बजे भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा हेतु जय स्तंभ चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। वे शाम 6.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर शाम 6.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव 14 अगस्त की सुबह 10.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद साव का विभिन्न स्थानों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। साव दोपहर 01. 30 बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 19:26:34
Privacy-Data & cookie usage: