’स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल ड्रेस रिहर्सल’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-13 | 12:56h
update
2022-08-13 | 12:56h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल ड्रेस रिहर्सल’…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया 13 अगस्त 2022 :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरिया जिले के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल द्वारा किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने कलेक्टर श्री शर्मा ने ध्वजारोहण किया। फाईनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 06:32:44
Privacy-Data & cookie usage: