मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चारामा, जिला – कांकेर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 13 अगस्त 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल चारामा, जिला – कांकेर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।

चारामा, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा –

आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

झारखंड में जैसे शहीद श्री बिरसा मुंडा याद किए जाते हैं, हमारे छत्तीसगढ़ में शहीद श्री गेंद सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद श्री वीर नारायण सिंह को याद करते हैं।

अगस्त क्रांति ने अंग्रेजों की सत्ता को हिला दिया था। महान क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्षों से कारण ही हम लोग आज आजाद देश में सांसे ले रहे हैं।

आज हम पदयात्रा कर रहे हैं, हमर तिरंगा कार्यक्रम कर रहे हैं, ताकी आने वाली पीढ़ी को आजादी की कहानी बता सके।

हमें संविधान से शक्ति मिली है, हमें संविधान और अधिकारों को सुरक्षित रखना है।

3.5 साल की सरकार, एक साल चुनाव में और दो साल कोरोना निकला लेकिन हमने पेशा कानून को लेकर नियम बनाए, गजेटियर में लाया।

15 साल में पेशा कानून नहीं ला पाए, नियम नहीं बना पाए।

हमने आदिवासियों की जमीन लौटाई।

हमारी सरकार ने आदिवासियो को उनका अधिकार दिलाया, उन्हे आर्थिक संपन्न बनाया।

 

स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के साथ साथ आज जन जन के पास समृद्धि है।

विकास के लगातार काम हो रहे हैं।

चारामा, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा –

इस वर्ष राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी की पहली किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।

दूसरी किश्त 20 अगस्त को दे दी जाएगी, जिससे कृषि कार्यों के लिए आवश्यक खर्च और आगामी त्यौहारों के लिए किसानों के पास राशि उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *