हमर तिरंगा अभियान : स्व सहायता समूह की महिलाएं दुगुने उत्साह के साथ तैयार कर रही झण्डे…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-08 | 14:12h
update
2022-08-08 | 14:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हमर तिरंगा अभियान : स्व सहायता समूह की महिलाएं दुगुने उत्साह के साथ तैयार कर रही झण्डे…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 08 अगस्त 2022:जिले में स्वसहायता समूहों की महिलाएं बेहद उत्साह के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं। वे खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं कि शासन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण अभियान से जोड़ा है और अब वे दुगुने जोश से स्वतंत्रता दिवस और स्वतंत्रता सप्ताह के लिए समर्पित भाव से तैयारी कर रही हैं। 15 अगस्त 2022 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन होगा। जिले में हमर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव, हर शहर, हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Advertisement

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाएं तिरंगे झण्डे निर्माण का कार्य कर रहीं हैं। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के पटना की आदर्श हिन्द महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि हमें बिहान द्वारा तिरंगा झण्डा निर्माण कार्य के बारे में बताया गया तो हम बहुत खुश हुए की हमारे बनाए झण्डे घर-घर फहराए जाएंगे। समूह की सभी 10 महिलाएं यह कार्य कर रहीं हैं, अब तक हमने 300 झण्डे बनाए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से तिरंगे के थान प्राप्त हुए हैं, जिसकी कटिंग कर सिलाई से लेकर झण्डों में अशोक चक्र छपाई का कार्य महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। तैयार झण्डों की पैकेजिंग कर कलेक्टोरेट में लगाए गए स्टॉल में विक्रय किया जा रहा है।

’पांच समूह की महिलाओं ने बनाए 6 हजार तिरंगे-’

जिले के 5 स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब तक 6 हजार झण्डे तैयार किए गए हैं, जिनमें भरतपुर विकासखण्ड में जनकपुर की कोरिया स्व सहयता समूह ने 4 हजार, मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड में चवगहड़ा की महिला बचत स्व सहायता समूह ने एक हजार, विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के छिंदिया स्व सहायता समूह ने 300, पटना की आदर्श स्व सहायता समूह ने 300 एवं रोशनी स्व सहायता समूह ने 400 झण्डे तैयार किए हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 05:42:31
Privacy-Data & cookie usage: