नवीन उप तहसील उमेश्वरपुर का हुआ शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-06 | 18:33h
update
2022-08-06 | 18:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नवीन उप तहसील उमेश्वरपुर का हुआ शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

सूरजपुर/06 अगस्त 2022 : सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक श्री खेलसाय सिंह के मुख्य अतिथि एवं प्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में नवीन उप तहसील उमेश्वर पुर का शुभारंभ किया गया। श्री नरेश राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत, श्री अरुण श्याम जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती श्रृंगारो बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेम नगर, श्री तुलसी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेम नगर, श्रीमती हीरामणि पोर्ते, श्रीमती सावित्री सिंह,जनपद सदस्य प्रेम नगर,श्रीमती सुखमणिया सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत प्रेम नगर, श्री अनूप साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत प्रेम नगर, श्री राम सिंह सरपंच उमेश्वरपुर, प्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ,एसडीएम श्री रवि सिंह, श्री उत्तम रजक, तहसीलदार करमचंद जटवार, मीना सिंह एवं अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थिति में शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय उमेश्वरपर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक ने कहा कि अब यहां की स्थानीय जनता को दूर जाना नहीं पड़ेगा और नामांतरण बंटवारा सीमांकन आरबीसी 6-4 सहित विभिन्न राजस्व मामले समय पर निराकरण होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों ने बिजली समस्या एवं अन्य मांगे भी रखी जिसे उन्होंने समाधान करने हेतु आश्वस्त किया है।

तहसील परिसर में किया गया वृक्षारोपण

नवीन उप तहसील उमेश्वरपुर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री खेल साय सिंह प्रेम नगर विधायक एवं नरेश राजवाड़े जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों ने तहसील परिसर में कटहल, नीम, अमरूद, आम, लीची एवं गुलमोहर पौधों का पौधारोपण किया एवं पौधों को संरक्षण करने आव्हान किया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 07:21:20
Privacy-Data & cookie usage: