छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया फिर शुरू…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-05 | 04:28h
update
2022-08-05 | 04:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया फिर शुरू…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सीधी भर्ती-2019 की रुकी हुई प्रक्रिया एक बार आगे बढ़ी है। शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों के लिए सातवें राउंड के दस्तावेज सत्यापन का काम 8 से 12 अगस्त तक होना है। इसके लिए रायपुर में पेंशन बाड़ा स्थित शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक के कार्यालय और शंकर नगर स्थित शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया, शिक्षा विभाग के पेंशन बाड़ा स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जीव विज्ञान व व्यायाम शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (विज्ञान) हेतु दस्तावेज परीक्षण किया जाएगा। इसी तरह गणित विषय के लिए दोपहर 1.30 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर में 8 अगस्त को ही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

10 अगस्त को शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (सीटीई) शंकर नगर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सहायक शिक्षक विज्ञान के लिए दस्तावेज सत्यापन होगा। 12 अगस्त को शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (कला) के लिए दस्तावेज परीक्षण हाेंगे। वहीं पर सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम (विज्ञान) के लिए दोपहर 1.30 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेज सत्यापन की सूची में नाम देखने के लिए web.cgstate.gov.in/DPI/ पर जाया जा सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.09.2024 - 15:16:09
Privacy-Data & cookie usage: