पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित सीआरपीएफ,सीएएफ कैंपों का निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-04 | 09:47h
update
2022-08-04 | 09:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित सीआरपीएफ,सीएएफ कैंपों का निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

झानू नागेश/धमतरी दिनांक 04-08-22 :

जिले के बोराई, उड़ीसा बार्डर पर लगे चेक पोस्ट का भी किये निरीक्षण,दिये सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

नक्सली गतिविधियों पर सतत निगाह रखने एवं कैंपों कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने सख्त निर्देशित किया गया

Advertisement

पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री प्रशांत ठाकुर* द्वारा नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप,सीएएफ कैंप का निरीक्षण किया गया।

सीमावर्ती थाना बोराई में चेक पोस्ट का निरीक्षण कर बाहर से आने वाले अवैध धान एवं गाँजे,अवैध शराब के तस्करी को रोकने एवं सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रांतर्गत कैंप बिरनासिल्ली,बहीगांव सहित कैंप का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कैंप में उपस्थित जवानों से रूबरू होकर हालचाल जाना एवं कैंपों के सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के बोराई सीमा एवं उड़ीसा सीमा एवं विश्रामपुरी बार्डर के चैक पोस्ट का भी निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी निर्देश दिया गया।

नक्सली गतिविधियों पर सतत निगाह रखने एवं थानों कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने सख्त निर्देश दिया गया।

उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा धमतरी जिले में पदस्थापना के बाद से लगातार नक्सल कैंपों एवं नक्सल थाने का भ्रमण किया जा रहा है।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के साथ उप पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री आर. के.मिश्रा,अनु.अधिकारी नगरी श्री मयंक रणसिंह,थाना प्रभारी नगरी,सिहावा, बोराई एवं सीआरपीएफ के अधिकारी एवं सीएएफ कैंप बहीगांव प्रभारी श्री चौहान सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 11:16:08
Privacy-Data & cookie usage: