’विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेंगे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट’…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-04 | 13:15h
update
2022-08-04 | 13:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में तैनात रहेंगे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट’…

raipur@khabarwala.news

कोरिया 04 अगस्त 2022 :कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप शर्मा ने आगामी 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने तहसीलदार बैकुण्ठपुर श्री मनहरण सिंह राठिया को थाना बैकुण्ठपुर, नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर श्री भुनेश्वर टोप्पो को थाना चरचा, नायब तहसीलदार पटना श्री भीष्म पटेल को थाना पटना, कटकोना एवं पण्डोपारा चौकी क्षेत्र, प्रभारी तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ श्री श्रीकान्त पाण्डेय को थाना मनेन्द्रगढ़, झ्ागराखांड, खोंगापानी, नायब तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ श्री विभोर यादव को नागपुर चौकी, प्रभारी तहसीलदार केल्हारी श्री मनोज पैकारा को थाना केल्हारी एवं तहसीलदार सोनहत श्री अमरनाथ श्याम को थाना सोनहत, रामगढ़ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

Advertisement

इसी तरह तहसीलदार खड़गंवा श्री सुधीर खलखों को थाना खड़गवां, तहसीलदार चिरमिरी श्री भागीरथी खाण्डे को थाना चिरमिरी, पोड़ी, प्रभारी तहसीलदार भरतपुर श्री अशोक सिंह को थाना जनकपुर, कुंवारपुर चौकी एव ंनायब तहसीदार भरतपुर श्री विप्लव श्रीवास्तव को थाना कोटाडोल में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार में रहने के भी निर्देश दिये हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 06:01:29
Privacy-Data & cookie usage: