राशिफल 2 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-02 | 04:45h
update
2022-08-02 | 04:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 2 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्‍तु का दान करे।

वृषभ-भावुक मन से कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक‍-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। गृहकलह हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बिल्‍कुल ठीक चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

Advertisement

कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-धन का आगमन बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। कुछ खराब नहीं है। बस थोड़ी सी कमजोरी लगेगी। प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। धन हानि हो सकती है, यदि निवेश करते हैं तो। इसका ध्‍यान रखें। हरी वस्‍तु दान करें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान थोड़ा नरम-गरम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। या कोई अज्ञात बात मानसिक स्थिति को थोड़ा खराब करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍य वश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चल रहा है। गणेश जी की अराधना करें। हरी वस्‍त्‍ु पास रखें।

मीन-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। खुश रहने वाला समय है। सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 10:26:43
Privacy-Data & cookie usage: