मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-02 | 14:26h
update
2022-08-02 | 14:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 02 अगस्त 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 3 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि गुप्त जी का काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं, जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 10:07:52
Privacy-Data & cookie usage: