छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम मिजाज, कल से मिल सकती है राहत…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-01 | 07:36h
update
2022-08-01 | 07:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम मिजाज, कल से मिल सकती है राहत…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर: राजधानी में लगातार पांच दिनों से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सिय रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक दिन बाद मौसम बदलेगा और अधिकतम, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे राहत मिलेगी।

पांच दिनों से शहर में बारिश नहीं हो रही है। हालांकि रविवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन एक-दो किलोमीटर के दायरे में ही। मौसम विज्ञानियों के मुताबकि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमरान तक 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है।

इससे प्रदेश में 2 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

दो महीने में 559.0 मिमी औसत वर्षा

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 559.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। विभिन्न जिलों में 1 जून से 31 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर में सर्वाधिक 1427.7 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 209.1 मिमी औसत वर्षा हुई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 15:52:02
Privacy-Data & cookie usage: