’गांव से शहर तक वस्तुओं की मांग और आपूर्ति पर फोकस करते हुए ग्रामीण औद्योगिक पार्क में नवीन आजीविका गतिविधियों की बनाएं योजना

कलेक्टर’ – www.khabarwala.news

schedule
2022-08-01 | 13:07h
update
2022-08-01 | 13:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
’गांव से शहर तक वस्तुओं की मांग और आपूर्ति पर फोकस करते हुए ग्रामीण औद्योगिक पार्क में नवीन आजीविका गतिविधियों की बनाएं योजना – कलेक्टर’

raipur@khabarwala.news

कोरिया 01 अगस्त 2022 :कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिला पंचायत के मंथन सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में नरवा विकास के कार्यों में तेजी लाएं, उन्होंने सभी मनरेगा पीओ को नरवा साइट का अवलोकन कर नरवा संरक्षण में उपयोगी संरचनाओं के निर्माण की योजना बनाने कहा जिससे आस-पास के किसानों को सिंचाई सुविधा में सहूलियत हो।

Advertisement

’गौमूत्र से बनेंगे जीवामृत एवं ब्रह्मास्त्र कीटनाशक, कलेक्टर ने इसके सफल क्रियान्वयन के दिये निर्देश’

गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत से गौठानों में गोबर खरीदी की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि सक्रिय गौठानों में प्रतिदिन नियमित रूप से खरीदी की जाए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्रतिदिन प्रति गौठान 2 क्विंटल गोबर खरीदी किए जाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में हरेली त्यौहार से जिले के दो गौठानो में शुरू किए गए गौमूत्र खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप इसपर विशेष ध्यान दें। गौमूत्र से उत्पादित जीवमृत एवं ब्रम्हास्त्र के निर्माण तथा विक्रय की योजना बनाएं।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में गौठानो में चारागाह विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपसंचालक पशुधन विकास विभाग को चारागाहों की उत्तम व्यवस्था करते हुए गौठानो में नेपियर घास लगाए जाने के निर्देश दिए। जिले में बनाए गए 10 ग्रामीण औद्योगिक पार्क में नवीन गौठान गतिविधियों संचालित की जाएं। शहरी क्षेत्रों तक वस्तुओं की मांग और आपूर्ति पर फोकस कर नवीन परिपेक्ष्य में गतिविधियों की योजना बनाएं। महात्मागांधी नरेगा योजना अंतर्गत निर्मित संरचनाओं का अवलोकन कर गतिविधियां प्रारंभ कराएं।

 

’मत्स्य उत्पादन पर फोकस, कलेक्टर ने इस दिशा में ठोस कदम बढ़ाने के दिये निर्देश’

कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वीकृत तालाब निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि डबरी-तालाबों का निर्माण बेहतर हो। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाएं, मत्स्य उत्पादन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलने के साथ आर्थिक लाभ होगा। हितग्राहियों को विभाग की ओर से आवश्यक सामग्री जैसे जाल, आइसबॉक्स आदि उपलब्ध करायी जाए।

 

’वर्षाजल संग्रहण के लिए सोखता गड्ढा निर्माण पर विशेष चर्चा’

जिले में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सुजलाम अभियान के तहत सोखता गड्ढा निर्माण कराएं, वर्तमान समय मे अल्पवर्षा की स्थिति में जलआपूर्ति हेतु यह महत्वपूर्ण है। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायत की विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य मे लापरवाही पर सम्बन्धितों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 04:15:56
Privacy-Data & cookie usage: