अधेड़ लोगों ने 10 रुपए देकर 13 साल की लड़की से किया गैंगरेप…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-01 | 06:36h
update
2022-08-01 | 06:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अधेड़ लोगों ने 10 रुपए देकर 13 साल की लड़की से किया गैंगरेप…

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 13 साल की से एक वृद्ध और अधेड़ ने गैंगरेप किया। 76 साल का बूढ़ा 10 रुपए का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और रेप किया। पास के दुकानदार को पता चला तो उसने भी बच्ची को शिकार बनाया। तीन दिनों तक दोनों दुष्कर्म करते रहे। तीसरे दिन पड़ोसी महिला ने देखा तो मामला खुला। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली से करीब 5 किमी दूर एक गांव में रहने वाली 13 साल की बच्ची बेहद गरीब परिवार से है। वह परिजनों के साथ कचरा बीनने का काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्ची को गांव के ही 76 साल के आरोपी कुंजराम वर्मा ने देखा तो उसे बुलाया। फिर 10 रुपए देने की बात कहकर अपने घर ले गया। उस समय घर के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी ने फिर बच्ची को बुलाया और दुष्कर्म किया।

पड़ोसी महिला ने देखा तो खुला मामला

दूसरे दिन बच्ची को कुंजराम के घर से बाहर निकली तो पास के दुकानदार 47 साल के रमेश वर्मा ने देख लिया। संदेह होने पर उसने पूछताछ की और आरोप है कि उसने भी 10 रुपए देकर अगले दिन बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके बाद रमेश के घर से बच्ची बाहर निकली तो पड़ोस में रहने वाली महिला को शक हो गया। उसने बच्ची से पूछताछ की और उसे लेकर परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद दुष्कर्म का पता चला। फिर शनिवार रात करीब 2 बजे बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और लड़की के बयान लिए। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-376 डी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों से पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। आशंका है कि लड़की से पहले भी इस तरह से दुष्कर्म किया गया होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 16:40:33
Privacy-Data & cookie usage: