मुख्यमंत्री ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन…

www.khabarwala.news

schedule
2022-08-01 | 10:29h
update
2022-08-01 | 10:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 01 अगस्त 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक एवं प्रमुख समाज सुधारक श्री बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री तिलक ने सबसे पहले पूर्ण स्वराज की मांग उठाई। उन्होेंने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है‘ का प्रेरणादायक उद्घोष किया। इससे जन-जन में देश की स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता का संचार हुआ। जनता को देश प्रेम एवं अन्याय के विरूद्ध संगठित करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव की शुरूआत की। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका यह योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 10:22:50
Privacy-Data & cookie usage: