सत्ता वापसी के लिए बीजेपी ने सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए शुरू की तैयारी …

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-29 | 06:32h
update
2022-07-29 | 06:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सत्ता वापसी के लिए बीजेपी ने सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए शुरू की तैयारी …

raipur@khabarwala.news

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा 2023 में सत्ता में वापसी के लिए रणनीति तैयार करने में जुटी है। यही वजह है कि प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रही हैं। इस बार भी वे तीन दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ आईं हैं। इस दौरान प्रदेश भाजपा के पुराने और नए कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में जहां पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल सोच याद दिलाई जाएगी वहीं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और इसकी रीति-नीति की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

पुरंदेश्वरी ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग का काफी महत्व होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग दो सौ से ज्यादा नए और पुराने कार्यकर्ता शामिल होंगे। पुराने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और सैद्धांतिक विचारों की जानकारी दी जाएगी।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की समीक्षा की : भाजपा प्रभारी ने गुरुवार शाम को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने के अभियान की समीक्षा की। इसके तहत प्रदेश के सभी विधानसभा में किस तरह इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

प्रशिक्षण में इन मुद्दों पर रहेगा पार्टी का फाेकस

बताया गया है कि तीन तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग एजेंडा पर बात होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, पार्टी-संगठन की मजबूती के लिए किए जाने वाले कार्य, राज्य सरकार की कमजाेरियों पर फोकस के साथ ही मोदी सरकार की प्रमुख जनहितैषी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी।

चुनाव के लिए 90 सीटों के प्रभारियों की नियुक्ति जल्द

बताया गया है कि प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ डेढ़ साल का समय शेष रह गया है। ऐसे में भाजपा सभी 90 सीटों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति करने जा रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.09.2024 - 19:04:50
Privacy-Data & cookie usage: