आकाशीय बिजली गिरने से 05 लाोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-29 | 14:11h
update
2022-07-29 | 14:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आकाशीय बिजली गिरने से 05 लाोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 29 जुलाई 2022 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 05 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में घायल 06 श्रमिकों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने हादसे में मृत प्रत्येक श्रमिक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप 04-04 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि महासमुंद जिले के थाना सिंघोड़ा के अंतर्गत ग्राम घाटकछार में आकाशीय बिजली गिरने से कुमारी जानकी, कुमारी लक्ष्मी यादव, श्रीमती बसंती नाग, श्रीमती जमोवती, श्रीमती नोहरमति की मृत्यु हो गई। इस घटना में श्रीमती पंकजनी यादव, श्रीमती पार्वती मालिक, श्रीमती तपस्वनी, श्रीमती पुन्नी, श्रीमती गीतांजलि, श्रीमती शशि मुझी घायल हो गए हैं, जिनका सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.09.2024 - 16:02:05
Privacy-Data & cookie usage: