राशिफल 29 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-29 | 02:30h
update
2022-07-29 | 02:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 29 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-बहुत सावधानीपूर्वक चलें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-पराक्रम सफलता दिलाएगा। जो भी काम करेंगे उसमें सि‍द्धि मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-स्थिति सही है। सही निर्णय ले रहे हैं। जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की भरपूर अच्‍छी स्थिति है। अभी निवेश से बचें। जो भी रुपए-पैसे आ रहे हैं उसका संचय करें। बाद में निवेश करें। मां काली की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

Advertisement

 

कर्क-इन दिनों मध्‍यम समय चल रहा है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार, संतान नकारात्‍मक ऊर्जा लेकर चल रहा है। कुछ दिनों की बात है। थोड़ा ध्‍यान देकर चलें। फिर ईश्‍वर का आशीर्वाद मिलने लगेगा। बजरंग बली की अराधना करें। काली वस्‍तु का दान करें।

 

सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में ऊर्जा की कमी मन परेशान करेगी। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन आय के मार्ग पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। पीली वस्‍तु दान करें।

 

तुला-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। जो पुराना व्‍यापार है उसको ढंग से चलाइए। नए की शुरुआत अभी न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें। अच्‍छा रहेगा।

 

वृश्चिक-मान‍-सम्‍मान पर ठेस न पहुंचे ध्‍यान रखें। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक हैं। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उदर रोग से खुद भी परेशान हो सकते हैं। प्रेमालाप पर कोई ऊंगली उठ सकती है आप पर। बचकर पार करें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। मां काली की अराधना करते रहेा।

 

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन डिस्‍टर्बेंस आप पर भी बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

 

मीन-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मै-मैं की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 07:06:06
Privacy-Data & cookie usage: