छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2 लोग घायल…

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-29 | 07:03h
update
2022-07-29 | 07:03h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2 लोग घायल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया। जिले के रात करीबन एक बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4+ आंकी गई है. भूकंप की वजह से एसईसीएल चरचा अंडर ग्राउंड माइंस के अंदर गोफ गिरने से दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इन झटकों की वजह से चरचा अंडर ग्राउंड कोल माइंस में गोफ गिर गया, जिसके बाद भागते समय दो मजदूर घायल हो गए. दोनों मजदूरों को बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. जिस दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस समय माइंस में एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 18:03:24
Privacy-Data & cookie usage: