27 जुलाई 2022 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-07-27 | 02:36h
update
2022-07-27 | 02:36h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
27 जुलाई 2022 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। अपनो का साथ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहत अच्‍छी होगी। सुखद समय है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मां काली की अराधना करें।

वृषभ-धन का आवक बढ़ा रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-ऊर्जा के केंद्र बने रहेंगे। ऊर्जा का संचार ऐसा होगा कि लोग आकर्षित होंगे आपकी ओर। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान का साथ होगा। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

Advertisement

 

कर्क-खर्च इत्‍यादि में मन थोड़ा परेशान रहेगा। यद्यपि की शुभ कार्यों, फैशन आदि पर खर्च होगा। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में थोड़ी सी कलह या चिंता का विषय दिख रहा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक भी मध्‍यम कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें। सफेद वस्‍तु अर्पित करें।

 

सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम संतान मध्‍यम चल रहा है लेकिन व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। प्रेम, संतान, व्‍यवसाय, स्‍वास्‍थ्‍य सब अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला-यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक चलेगा। काली मंदिर में सफेद वस्‍तु अर्पित करें।

धनु-शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-दिमागी चंचलता पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सुखद समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-भौतिक सुख सम्‍पदा में वृद्धि होगी। बड़ी खरीदारी के आसार दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान बहुत अच्‍छा है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 18:17:18
Privacy-Data & cookie usage: